प्रयागराज, अगस्त 1 -- Prayagraj News: संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से नाट्य संस्था रंगचक्र की ओर से आयोजित 25 दिवसीय रंगमच कार्यशाला का शनिवार का देव भूमि पब्लिक स्कूल में समापन हुआ। इस अवसर पर रंगकर्मी अल्बेयर कामू लिखित, दीपा शाही व सुरेश भारद्वाज के रूपांतरित नाटक 'जायज हत्यारे' का कलाकारों ने मंचन किया। गौरव शर्मा के निर्देशन में मंचित नाटक में कलाकारों ने सत्ता, नैतिकता, न्याय और मानवीय संवेदनाओं के बीच द्वंद्व को प्रस्तुत किया। कलाकारों में अलका सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, हेमंत सिंह, अनुपम चौधरी, अली मुर्तजा रहे। संगीत रवींद्र वर्मा, प्रकाश व्यवस्था शिवम प्रताप सिंह, संचालन सत्यम तिवारी, रूप सज्जा अलका सिंह, वस्त्र विन्यास हेमंत का रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...