Prayagraj News: नाटक 'ख्वाब' ने उकेरी उपेक्षित मां-बाप की कहानी
प्रयागराज, जुलाई 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। अंबर नाट्य संस्थान प्रयागराज की ओर से शुक्रवार को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) के सभागार में नाटक 'ख्वाब' का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह व विशिष्ट अतिथि रंगकर्मी अजामिल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।अफजल खान की नाट्य परिकल्पना व निर्देशन में कलाकारों ने प्रस्तुति के जरिए उपेक्षित मां-बाप की मार्मिक कहानी को मंच पर उकेरा कि किस तरह वे अपने बच्चों को पालन-पोषण करके उन्हें योग्य बनाते हैं। फिर एक अच्छी नौकरी लगते ही व शादी के बाद बूढ़े मां-बाप को प्रताड़ित करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.