Prayagraj News: नाटक ध्रुवस्वामिनी में दिखा नारी का स्वतंत्र रूप
प्रयागराज, अक्टूबर 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। भारतेन्दु नाट्य अकादमी व संस्कृति विभाग की ओर से एनसीजेडसीसी में शनिवार को नाटक का मंचन किया गया। कलाकारों ने कवि जयंशकर प्रसाद की कालजयी कृति ध्रुवस्वामिनी का भावपूर्ण मंचन किया।शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर उमेश चंद्र गणेश केशरवानी, केंद्र निदेशक सुदेश शर्मा, उपनिदेशक डॉ. मुकेश उपाध्याय, कार्यक्रम सलाहकार कल्पना सहाय ने किया। नाटक में दिखाया गया कि स्त्री किसी की संपत्ति नहीं, बल्कि अपने अधिकारों और निर्णयों के साथ एक स्वतंत्र व्यक्तित्व है। भारतेन्दु नाट्य अकादमी के सहायक निदेशक डॉ. सुमित श्रीवास्तव, रंगमंडल के सहायक निदेशक प्रीवेन्द्र सिंह, अभिलाष नारायण, प्रदीप भटनागर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.