Prayagraj News: नहीं उतर रहा बुखार, कमजोरी से आ रहा चक्कर
प्रयागराज, जुलाई 2 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। तेज धूप के बाद बारिश और उमस का प्रभाव लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। गुरुवार को एसआरएन अस्पताल के मेडिसिन विभाग में इलाज के लिए आईं रामबाग की सावित्री ने डॉक्टर से कहा कि तीन दिन से बुखार आ रहा है। दवा से भी आराम नहीं मिल रहा है। कमजोरी से चक्कर आ रहा, जिससे चलने में परेशानी हो रही है। वहीं चिल्ड्रेन अस्पताल की ओपीडी में तीन वर्षीय बेटे मंयक का इलाज कराने आईं दारागंज की पूनम ने कहा कि बच्चे का उल्टी-दस्त दो दिन से नहीं बंद हो रहा है। डॉक्टर ने जांच के बाद बच्चे को भर्ती कराने के लिए कहा। एसआरएन अस्पताल की ओपीडी में गुरुवार को 3268 और चिल्ड्रेन अस्पताल में लगभग 240 मरीज पहुंचे।मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एके चौरसिया ने बताया कि मरीजों में उल्टी-दस्त, पेट दर्द, कमजोरी व ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.