प्रयागराज, जुलाई 28 -- Prayagraj News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर मंगलवार को आरटीओ की प्रवर्तन टीम ने शहर और नैनी क्षेत्र में अभियान चलाकर 120 से अधिक वाहनों का चालान किया, जबकि चार वाहनों को सीज कर दिया। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट और स्कूली बच्चों के परिवहन संबंधी नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। पीटीओ मिथिलेश सिंह ने बताया कि प्रयागराज जंक्शन के सामने जांच के दौरान दो ई-रिक्शा चालक संदिग्ध अवस्था में मिले। ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराने पर दोनों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके अलावा निजी वाहनों से स्कूली बच्चों का परिवहन करने वालों पर भी कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: नो पार्किंग में छह कार सीज, 47 वाहनों का चालान ओवरलोडिंग के मामले में चार वाहनों को जॉर्जटाउन थाने में सीज ...