Prayagraj News: नशामुक्त भारत के निर्माण में युवा निभाएं भूमिका
प्रयागराज, अक्टूबर 17 -- Prayagraj News: नशामुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम है। युवा खुद नशे से दूर रहें और अपने परिवार व समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। यह संदेश शनिवार को गंगा इंटर कॉलेज, नवाबगंज में आयोजित पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम में दिया गया। मेरा युवा भारत, प्रयागराज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आसपास के गांवों के 80 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया और नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य और विशिष्ट अतिथि कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद त्रिपाठी व समाजसेवी दीपक तिवारी रहे। महेश द्विवेदी ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। कार्यक्रम में युवा संसद और नशामुक्त भारत विषय पर दो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हुईं। पड़ोस युवा क्विज में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.