प्रयागराज, अक्टूबर 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। शारदीय नवरात्र में अलोपीबाग स्थित मां अलोपी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस नवरात्र के दौरान 1.60 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। मंदिर के पुजारी मनसुख गिरि के मुताबिक, नवरात्र में प्रतिदिन 20 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचते हैं। अष्टमी और नवमी पर यह संख्या 30 हजार से अधिक हो जाती है। मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में पिछले वर्षों के दौरान बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्ष 2024 में यहां 6.25 लाख और 2025 में 11.10 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे। वहीं, सितंबर 2026 तक करीब 4.05 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि देवी मंदिरों का विकास और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। वर्ष 2017 से...