Prayagraj News: नवरात्र पर मंदिरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रयागराज, अक्टूबर 11 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। शारदीय नवरात्र और दशहरा के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। देवी मंदिरों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की सादे कपड़ों में भी ड्यूटी लगाई गई है, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। मंदिरों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमण कर रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त नगर ने पुलिस उपायुक्त मुख्यालय के साथ सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की। अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के साथ संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Kausambi News: धाम की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.