प्रयागराज, अक्टूबर 11 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। नवरात्र शुरू होते ही शहर के बाजारों में खरीदारी की रौनक बढ़ने की उम्मीद है। शुभ मुहूर्त में नया वाहन, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान और सोने-चांदी के आभूषण खरीदने के लिए ग्राहक तैयार हैं। ऑटोमोबाइल सेक्टर में कार और बाइक की एडवांस बुकिंग हो रही है तो मोबाइल बाजार में आईफोन समेत दूसरे मॉडलों की मांग बनी हुई है। इलेक्ट्रॉनिक बाजार में कंपनियों और विक्रेताओं की ओर से दिए जा रहे ऑफर भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। ऑटोमोबाइल कारोबारियों को नवरात्र के पहले दिन से ही अच्छी बिक्री की उम्मीद है। सरस्वती मोटर्स के संचालक अंकित राज ने बताया कि जिन ग्राहकों ने पहले से बुकिंग करा रखी है, उन्हें उनकी पसंद के मॉडल उपलब्ध हो जाएंगे। यह भी पढ़ें- नवरात्रि के पहले दिन भोर से ही यूपी के मं...