प्रयागराज, अगस्त 21 -- Prayagraj News: ईसीसी के भौतिकी विभाग में बीएससी प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. आशुतोष कुमार शुक्ल ने विद्यार्थियों का स्वागत किया। शिक्षकों ने सैद्धांतिक और प्रायोगिक कक्षाओं की जानकारी देने के साथ विभाग के उन पुरा विद्यार्थियों के बारे में बताया, जो वर्तमान में दुनिया के अग्रणी विश्वविद्यालयों में शोध कर रहे हैं। प्रो. अशोक कुमार पाठक ने फिजिक्स सोसाइटी और उसकी गतिविधियों की जानकारी दी। डॉ. प्रदीप कुमार प्रिय ने प्रयोगशाला की प्रक्रियाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया। डॉ. साई कुमार चिर्रा, डॉ. प्रशांत कुमार खंडाई और डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह ने भी विचार रखे। यह भी पढ़ें- IIT कानपुर से पढ़ाई, फिजिक्स को लेकर खटकी ये बात; फिर एचसी वर्...