प्रयागराज, अगस्त 10 -- Prayagraj News: रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज राजापुर में छात्र संसद, कन्या भारती और शिशु भारती के प्रधानमंत्री, अध्यक्ष तथा मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को हुआ। मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने छात्र-छात्राओं को उनके दायित्व का बोध कराया। विशिष्ट अतिथि ईसीसी के डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह, उच्च न्यायालय में मुख्य स्थायी अधिवक्ता शीतल प्रसाद गौड़, भारत सरकार के डिप्टी सॉलिसिटर जनरल शिवकुमार पाल एवं विद्यालय प्रबंधक राकेश सिंह सेंगर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रेरित किया। प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: जीजीपीएस चास में विद्यार्थी परिषद का गठन व शपथ ग्रहण समारोह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...