प्रयागराज, अगस्त 13 -- Prayagraj News: करेली के 60 फीट रोड स्थित नाज अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जांच टीम गठित कर दी है। गुरुवार को मृतक प्रतिमा मौर्या के परिजन अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सीएमओ कार्यालय पहुंचे। प्रतिमा के पति दीनानाथ मौर्य ने एसीएमओ डॉ. आरसी पांडेय से मिलकर अस्पताल के खिलाफ लिखित शिकायत भी की। शिकायत के आधार पर जांच टीम गठित कर दी गयी है। न्याय की आस में नवजात बच्ची को गोद में लेकर सीएमओ कार्यालय आईं मृतका की मां, सास और ननद का रो-रोकर बुरा हाल रहा। एसीएमओ ने परिजनों को समझाया और अस्पताल के खिलाफ जांच का आश्वासन दिया। दीनानाथ ने कहा कि इलाज में लापरवाही से 17 जुलाई को पत्नी की मौत हो गयी थी। इस बारे में नाज अस्पताल की प्रमुख नाज फातिमा का कहना है कि पोस्टमार्टम र...