प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज। राजकीय बाल गृह (शिशु) में आवासित नवजात बालक हिमांशु की इलाज के दौरान हुई मौत की मजिस्ट्रियल जांच होगी। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रकरण से संबंधित कोई भी व्यक्ति या संस्था 23 अक्तूबर को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कलक्ट्रेट स्थित सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यालय या न्यायालय में अपना बयान और साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...