प्रयागराज, नवम्बर 28 -- Prayagraj News: एसआरएन अस्पताल परिसर में स्थित नर्सिंग स्कूल में शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नांदी फाउंडेशन, हैदराबाद की ओर से आयोजित कौशल विकास कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाणपत्र भेंट किया गया। प्रशिक्षक अभिषेक यादव और मानषी विश्वकर्मा ने प्रशिक्षण के दौरान जीएनएम द्वितीय और तृतीय वर्ष की लगभग 100 छात्राओं को व्यक्तित्व विकास, मरीजों के साथ बेहतर संवाद, जॉब के अवसर, समूह परिचर्चा, लीडरशिप क्वालिटी, बायोडाटा बनाने के तरीके और उपचार के बदलते तरीकों के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतीक्षा, गोल्डी, आयुषी, मिस्बा समेत सात छात्राओं को ट्रॉफी प्रदान की गई। प्राचार्य जय कुमारी जायसवाल ने कहा कि कौशल विकास का कार्यक्रम छात्राओं में नेतृत्...