प्रयागराज, सितम्बर 24 -- Prayagraj News: महंत नरेंद्र गिरि की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर बाघंबरी मठ में दो दिवसीय कार्यक्रम होगा। 25 सितंबर को शाम पांच बजे सामूहिक सुंदरकांड पाठ होगा। साथ ही अनंत चतुर्दशी के अवसर पर मठ में विष्णु सहस्त्र हवन भी किया जाएगा। बाघंबरी मठ के महंत बलवीर गिरि ने बताया कि 26 सितंबर को महालय पूर्णिमा के अवसर पर सुबह चार से आठ बजे तक 101 वेदपाठी ब्रह्मचारी ब्राह्मणों की ओर से लघु रुद्राभिषेक कराया जाएगा। इसके बाद सुबह नौ से 11 बजे तक शृंगार दर्शन होंगे। समाधि पूजन के साथ अभिषेक-अर्चन भी किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन होगा। कार्यक्रम में श्रद्धालु महंत नरेंद्र गिरि का पुण्य स्मरण करेंगे। आयोजन की तैयारियां बाघंबरी मठ में की जा रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...