प्रयागराज, अगस्त 10 -- Prayagraj News: अल्लापुर में एक बार फिर सड़क धंसने लगी है। रविवार को सीवर जाम की समस्या के निदान के लिए गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई की ओर से कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सड़क के बैठने का मामला सामने आया। इससे स्थानीय लोगों में सड़क की गुणवत्ता और सीवर व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। क्षेत्रीय पार्षद शिव सेवक सिंह ने बताया कि निरीक्षण में पाया गया कि नए साकेत अस्पताल के पास 80 फीट रोड पर चैम्बर के समीप सड़क दोबारा धंस रही है। इससे पहले सीवर की समस्या के समाधान के लिए दूसरी ओर नई सीवर लाइन डाली गई थी। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: चेंबर क्षतिग्रस्त होने से बढ़ी परेशानी वहीं, बाघम्बरी गद्दी रोड और बक्शी बांध पंपिंग स्टेशन, अल्लापुर के मुख्य गेट के पास मुख्य सीवर लाइन जाम होने से सड़क धंस गई है। साथ ह...