Prayagraj News: नजूल भूमि पर संचालित शराब की दुकान सील
प्रयागराज, जुलाई 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने सिविल लाइंस स्थित महात्मा गांधी मार्ग पर नजूल भूमि पर संचालित एक शराब की दुकान को सील कर दिया। यह कार्रवाई जोनल अधिकारी बृजेश कुमार के नेतृत्व में पीडीए के प्रवर्तन दस्ते ने की। जोनल अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि संबंधित शराब की दुकान नजूल भूखंड पर संचालित की जा रही थी। इस संबंध में पूर्व में दुकान संचालक को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद आवश्यक अनुपालन नहीं किए जाने पर बुधवार को हाईकोर्ट के सामने अंबेडकर चौराहा के निकट स्थित दुकान को सील कर दिया गया। पीडीए अधिकारियों के अनुसार, अवैध रूप से नजूल भूमि के उपयोग के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.