प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- Prayagraj News: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर शहर में चल रहे आंदोलन के मद्देनजर पुलिस ने सोमवार सुबह समाजवादी पार्टी के नेता संदीप यादव को नजरबंद कर दिया। संदीप जार्जटाउन स्थित घर के पास सुबह सात बजे जिम पहुंचे। उसी समय वहां जार्जटाउन थाने की फोर्स पहुंची और उनको घर ले जाकर नजरबंद कर दिया। घर में संदीप डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए दबाव बनाने लगे। वह जबरन घर से निकलने लगे तो पुलिस भी उनके साथ चली। संदीप डॉ. लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद झूंसी गए तो वहां भी पुलिस साथ गई। नजरबंदी के दौरान संदीप जहां-जहां गए वहां-वहां पुलिस साथ गई। संदीप ने कहा कि जिम में छापेमारी कर पहले हिरासत में लेना और फिर घर में नजरबंद करना तानाशाही रवैया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...