Prayagraj News: नगर निगम के रवैये पर नाराज सफाई कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
प्रयागराज, अक्टूबर 14 -- Prayagraj News: सफाई मजदूर एकता मंच ने सफाई कर्मचारियों की 14 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम में लगातार दूसरे दिन बुधवार को प्रदर्शन किया। इसके पहले कर्मचारियों ने पत्थर गिरजाघर होते हुए सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे तक जुलूस निकाला। प्रदर्शन स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी न ज्ञापन ले रहे हैं और न ही वार्ता कर रहे हैं। यूनियन ने नगर निगम प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि इस अवधि में उनसे वार्ता नहीं की गई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए बाध्य होंगे।अध्यक्ष बलराम पटेल ने बताया कि अधिकारी सफाईकर्मियों से संबंधित मांगों का ज्ञापन नहीं लिए तो दीवार पर चस्पा कर दिया। प्रदर्शन में मंच के उपाध्यक्ष रोशनी लता व अक्षय कुमार, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र पटेल, उपसचिव प्रेमचंद सहित रामअजोर पाल, अनिरुद्ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.