प्रयागराज, जुलाई 28 -- Prayagraj News: शहर को जलभराव से निजात दिलाने के दावे करने वाला नगर निगम इन दिनों खुद अपने ही नए भवन में जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि बारिश शुरू होते ही करोड़ों रुपये की लागत से बने नगर निगम के नए भवन के बेसमेंट में पानी भरने लगता है। बारिश शुरू होते ही कर्मचारी कामकाज बंद कर देते हैं। बारिश के दौरान कई हिस्सों में पानी जमा होने से कार्यालय का सामान्य संचालन मुश्किल हो जाता है। इस वर्ष अब तक दो बार ऐसी स्थिति बन चुकी है, जब जलभराव के कारण कामकाज रोकना पड़ा। यहां काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि बारिश की हर आहट उनके लिए चिंता लेकर आती है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: बारिश से शहर की पॉश कॉलोनी की सड़क पर जलभराव, घरों में भी घुसा पानी पानी भरने से फाइलें, कंप्यूटर और अन्य जरूरी उपकरण प्रभावि...