Prayagraj News: नगर निगम के दफ्तर में कथित तौर पर घूस लेने का वीडियो वायरल
प्रयागराज, सितम्बर 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज। नगर निगम के जोनल कार्यालय में घूस लेने का एक और मामला सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग पैसा लेकर काम नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं। कटरा स्थित जोनल कार्यालय में कुछ लोग महिला अधिवक्ता के सामने एक महिला कर्मचारी के घूस लेने की शिकायत कर रहे हैं। बातचीत में यह भी सुना जा सकता है कि महिला कर्मचारी के लिए पैसे लेने वाला वहां का कर्मचारी भी नहीं है। नगर निगम के अफसरों के पास यह वीडियो पहुंचा है। बताया जा रहा है कि काम कराने का वादा कर रुपये लेने वाला व्यक्ति नगर निगम का सेवानिवृत्त कर्मचारी है। इसी सेवानिवृत्त कर्मचारी की मदद से जोन कार्यालय में लेनदेन का काम होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.