प्रयागराज, जुलाई 9 -- Prayagraj News: प्रयागराज। नगर निगम कर्मचारियों के नाम पर पे स्लीप तैयार कर बैंक ऑफ बड़ौदा से ऋण लेने का एक गंभीर मामला सामने आया है। बैंक ऑफ बड़ौदा की शिकायत पर कोतवाली थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बैंक ऑफ बड़ौदा की बहादुरगंज शाखा की शिकायत पर कोतवाली थाने की पुलिस ने नगर निगम को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 94 के तहत नोटिस भेजकर उन कर्मचारियों का ब्योरा मांगा है, जिनका पे स्लिप लोन लेने के लिए इस्तेमाल किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नगर निगम के 10 कर्मचारियों के नाम का कथित फर्जी पे स्लीप लोन लेने के लिए इस्तेमाल किया गया। शक के आधार पर बैंक ऑफ बड़ौदा प्रबंधन ने पे स्लीप के आधार पर दिए गए लोन की अंतरिम जांच की। जांच में फर्जीवाड़ा मिलने पर बैंक प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत की। शिकायती पत्र मि...