Prayagraj News: नगर निगम के आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटरों का बढ़ेगा मानदेय
प्रयागराज, अगस्त 13 -- Prayagraj News: नगर निगम में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों की पगार बढ़ेगी। कर्मचारियों को गृहकर और जलकर नहीं देना होगा। नगर निगम प्रशासन अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत देने जा रहा है। कैशलेस इलाज की सुविधा भी मिलेगी। नगर आयुक्त साईं तेजा ने स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पूर्व नगर निगम के कर्मचारियों की कई मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है। नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन 12 सूत्रीय मांगें पूरी करने के लिए लगातार मांग कर रहे थे। नगर आयुक्त ने गुरुवार को एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों के साथ उनकी मांगों पर चर्चा की। इसके बाद नगर आयुक्त ने एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को आउटसोर्स कंपयूटर ऑपरेटरों की पगार बढ़ाने, गृहकर और जलकर माफ करने के साथ सभी कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिया。
मांगों पर चर्चा बैठक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.