Prayagraj News: नगर आयुक्त को हटाने की मांग, डिप्टी सीएम को सौंपा ज्ञापन
प्रयागराज, अक्टूबर 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज। व्यापारी एकता समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में फुटपाथ दुकानदारों ने सुभाष चौराहा पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ज्ञापन सौंपकर नगर आयुक्त को हटाने की मांग की। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि फुटपाथ दुकानदारों की दुकानों में तोड़फोड़ कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। विजय गुप्ता ने कहा कि 28 वेंडिंग जोन की फाइलें लंबित हैं, जबकि रातोंरात नाइट मार्केट तैयार हो जाती है। विकास अग्रहरि ने आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में कमलेश कुमार, सूरज गुप्ता, विवेक सिंह, शांतनु कुमार, मोनू यादव और अन्य शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.