प्रयागराज, अक्टूबर 24 -- Prayagraj News: प्रयागराज। पुराने शहर के जीरो रोड पर बिना स्वीकृत नक्शे और पार्किंग के संचालित शारदा भवन पीडीए ने शुक्रवार को सील कर दिया। भवन सील होने से इसके अंदर चल रही सभी 14 दुकानों पर ताला लग गया। कार्रवाई के दौरान भवनस्वामी और दुकानदार आवश्यक कागजात नहीं दिखा सके। पीडीए की टीम ने जोनल अधिकारी सूरज कुमार पटेल के नेतृत्व में भवन को सील किया। अधिकारी के मुताबिक, भवन में संचालित दुकानों के संबंध में स्वीकृत मानचित्र नहीं मिला और न ही पार्किंग की व्यवस्था थी। जांच के दौरान कोई भी दुकानदार या भवन स्वामी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पूरे भवन को सील कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...