Prayagraj News: नकाबपोश बदमाशों ने कार पर की फायरिंग
प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- Prayagraj News: पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के ककरहा दर्जी मोहल्ले के पास सोमवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने कार सवार दो युवकों पर फायरिंग कर दी। गोली चलने से घबराए चालक का कार से नियंत्रण छूट गया और गाड़ी पेड़ के थाले से टकरा गई। दोनों युवकों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनकी मदद की। फतेहपुर घाट मनौरी निवासी विपिन कुमार कुशवाहा के मुताबिक, 12 अक्तूबर की रात करीब 12 बजे वह अपने साथी गौसपुर निवासी देवेंद्र सिंह पटेल के साथ कार से टिकरी से मीरापुर चौराहे की ओर जा रहे थे। ककरहा दर्जी मोहल्ले के पास झाड़ियों से निकले दो नकाबपोश बदमाशों ने उन पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। इसके बाद दोनों कार से उतरकर गांव की तरफ भाग गए। विपिन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.