प्रयागराज, अगस्त 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज। सिविल लाइंस में कूपर रोड स्थित एक मकान में टीवीएस और बजाज कंपनी के नकली ऑटो पार्ट्स बनाने का खुलासा हुआ है। कंपनी की ओर से की गई जांच के बाद पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में नकली पार्ट्स, रैपर, स्टीकर, लूज माल और पैकिंग मशीनें बरामद की हैं। मामले में कंपनी प्रतिनिधि देवेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस को मौके पर नितिन सेठ निवासी नवाब यूसुफ रोड, अनुज शर्मा निवासी पश्चिम खुसरोबाग रोड और सुनील कुमार वर्मा निवासी धूमनगंज मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...