Prayagraj News: नए सीपी का बड़ा एक्शन, सात एसीपी और दस थानेदार बदले
प्रयागराज, अगस्त 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। नए पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया ने बड़ा एक्शन लेते हुए सात एसीपी और दस थानेदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। उन्होंने जहां लंबे समय से थाने में जमे प्रभारियों को पुलिस लाइन भेज दिया, तो कई नए चेहरे को भी जिम्मेदारी दी है। तीन दिन पहले ही सीपी ने पांच हजार रुपये रिश्वत मामले में मांडा थाना प्रभारी और हेड कांस्टेबल को निलंबित किया था। कमिश्नरेट में हुए बड़े फेरबदल से पुलिस कर्मियों में खलबली मची हुई है।एसीपी कोतवाली रवि गुप्ता को एसीपी धूमनगंज, एसीपी थरवई अरुण पराशर को एसीपी झूंसी, एसीपी धूमनगंज अजेंद्र यादव को एसीपी थरवई, एसीपी करछना सुनील सिंह को एसीपी यातायात, एसीपी झूंसी कुंजलता को एसीपी करछना, एसीपी यातायात निकिता श्रीवास्तव को एसीपी कोतवाली और नवागत एसीपी संदीप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.