Prayagraj News: नए साल पर रानीगंज आरओबी से फर्राटा भरेंगे वाहन
प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज। यमुनापार के शंकरगढ़ के पास रानीगंज रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की ओर से अपने हिस्से का गर्डर लांच करने के बाद सेतु निगम प्रयागराज अब शेष बचे कार्यों की पूरा करने की तैयारी में जुट गया है। निगम ने आरओबी पर नए साल के पहले दिन से आवागमन शुरू करने की योजना बनाई है। 700 मीटर लंबाई के रानीगंज आरओबी के लिए 12 अक्तूबर को एनसीआर के अधिकारियों ने अपने हिस्से के 54 मीटर लंबाई में गर्डर रखने का कार्य पूरा किया था। जबकि सेतु निगम ने 646 मीटर लंबाई में 23 पिलरों पर सुपर स्ट्रक्चर पांच महीने पहले ही रख दिया था। निगम को इस बात का इंतजार था कि गर्डर रख दिया जाए तो उसके बाद गर्डर की मजबूती व आरओबी को एक-दूसरे से जोड़ने के लिए दो बीम डालने का कार्य किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.