Prayagraj News: नए यमुना पुल से कूदा युवक, पीएसी जवानों ने बचाया
प्रयागराज, सितम्बर 28 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। नए यमुना पुल से सोमवार को एक युवक ने छलांग लगा दी। युवक को कूदते देख राहगीरों ने शोर मचाया। पुल के नीचे ड्यूटीरत पीएसी की बाढ़ राहत दल ने तत्काल मोटरबोट से पहुंचकर डूबने से बचा लिया।पीएसी जवानों के अनुसार, करेली निवासी 27 वर्षीय शाहिदे आलम करीब सोमवार दोपहर करीब तीन बजे नए यमुना पुल पर पहुंचा था। दस मिनट बाद वह अचानक रेलिंग पर चढ़ा और यमुना में छलांग लगा दी। युवक को कूदते देख राहगीरों ने शोर मचाया तो तत्काल बाढ़ राहत दल के आरक्षी विश्वकर्मा साहनी, बसंतलाल आदि मोटरबोट लेकर पहुंचे। जवानों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद कीडगंज पुलिस की मदद से अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि परिजनों को सूचना देकर युवक ने छलांग दी वजह पता की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.