Prayagraj News: नए पुल से यमुना में कूदी युवती, जल पुलिस ने बचाया
प्रयागराज, सितम्बर 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज। नए पुल से यमुना में कूदकर जान देने का प्रयास करने वाली एक युवती को जल पुलिस और पीएसी की बाढ़ राहत टीम ने बचा लिया। रविवार शाम करीब छह बजे नए पुल के नीचे बाढ़ राहत ड्यूटी पर तैनात चतुर्थ वाहिनी पीएसी की टीम ने एक युवती को यमुना में कूदते देखा। मोटरबोट से मौके पर पहुंचे मुख्य आरक्षी संजय कुमार और आरक्षी अनिल कुमार कोटार्य ने नदी में कूदकर युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस के अनुसार युवती मांडा क्षेत्र की रहने वाली है। उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.