प्रयागराज, सितम्बर 11 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। अलोपीबाग निवासी एक महिला ने शुक्रवार शाम नए पुल से यमुना में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि पुल के नीचे मौजूद रहे जल पुलिस के जवानों ने उसे सुरक्षित बचा लिया।अलोपी मंदिर के पास रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी शुक्रवार शाम पुल पर पहुंची और मौका देखकर यमुना में छलांग लगा दी। उसे कूदते देख लोगों ने शोर मचाया तो नीचे मौजूद जल पुलिस के जवान मोटर वोट लेकर मौके पर पहुंचे और महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लाए। बाद में परिजन उसे अपने साथ लेकर चले गए। रेस्क्यू के दौरान जल पुलिस की मोटर वोट नदी में ही बंद होने की भी चर्चा रही। यह भी पढ़ें- Adityapur News: छोटा खरकई पुल से युवती ने नदी में लगाई छलांग, पुल पर मचा अफरा तफरी इसका वीडियो भी वायरल हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...