Prayagraj News: नए पुलिस कमिश्नर को समस्याओं से कराया अवगत
प्रयागराज, अगस्त 11 -- Prayagraj News: उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर पीयूष मोडिया से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इस दौरान व्यापारियों ने शहर की विभिन्न समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया और उनके निराकरण की मांग रखी। प्रयागराज जिलाध्यक्ष रमेश केसरवानी, सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल, उज्जवल सचदेवा, धीरेन्द्र केसरवानी, कन्हैया लाल राचंदानी, सुभाष केसरवानी बिल्डर, राम नरेश विश्वकर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.