प्रयागराज, नवम्बर 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज। कोरोना महामारी के दौरान बंद हुआ तेलियरगंज स्थित अवतार टॉकीज अब नए कलेवर के साथ फिर चालू हो गया। लगभग साढ़े छह साल बाद इसका पूरी तरह नवीनीकरण कर आधुनिक मल्टीप्लेक्स के रूप में दर्शकों के लिए खोल दिया गया है। पुराने सिनेमाघर के ढांचे को मॉडिफाई कर दो अलग-अलग ऑडी में विकसित किया गया है। दिवाली के अवसर पर पहली ऑडी में फिल्म रामायण दिखाई जा रही है। नए स्वरूप में तैयार पहली ऑडी में 198 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। पूरे परिसर को वातानुकूलित बनाया गया है। दर्शकों के आराम के लिए आधुनिक सीटें लगाई गई हैं। वहीं, बेहतर सिनेमाई अनुभव के लिए डॉल्बी साउंड सिस्टम और अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। सिनेमा हॉल प्रबंधन के मोहन सिंह ने बताया कि सिनेमाघर को दो स्क्रीन में विकसित करने की यो...