Prayagraj News: नई दिल्ली जाने वाले यात्री जंक्शन पर परेशान, नहीं पहुंचा कैसिंलेशन का मैसेज
प्रयागराज, अक्टूबर 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाली ट्रेनों के निरस्त होने के बावजूद शुक्रवार रात सवा आठ बजे प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ पहुंचती रही। रेलवे की ओर से यात्रियों को ट्रेनें निरस्त होने के मैसेज भेजे जा रहे थे, लेकिन दर्जनों यात्रियों तक यह सूचना नहीं पहुंची। ऐसे में कोई प्रयागराज एक्सप्रेस तो कोई हमसफर एक्सप्रेस और प्रयागराज एक्सप्रेस क्लोन पकड़ने की उम्मीद में जंक्शन पहुंच गया। स्टेशन पर पहुंचने के बाद जब उन्हें पता चला कि दिल्ली जाने वाली ट्रेनें निरस्त हैं और रात में कोई ट्रेन नहीं मिलेगी तो उनके सामने नई मुसीबत खड़ी हो गई। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के चेहरे पर परेशानी साफ नजर आई। ट्रेनें निरस्त होने के बाद भी यात्री स्टेशन पहुंचते रहे। रेलवे की ओर से लगातार उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.