प्रयागराज, जुलाई 6 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। इस बार गर्मी में नया एसी, कूलर या अन्य अधिक बिजली खपत वाले उपकरण चलाने वाले कई बिजली उपभोक्ताओं को जून के बिल में दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। बिजली विभाग ने जिन उपभोक्ताओं ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत लोड नहीं बढ़वाया था, उनके बिल में स्वत: बढ़ा हुआ लोड जोड़ दिया है। इसके साथ ही सिक्योरिटी मनी की राशि भी जुड़ने से बिल हजारों रुपये बढ़कर आ गया है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: समस्या: बिना बताए बढ़ाए जा रहे बिजली कनेक्शन के लोडबढ़ा हुआ लोड दरअसल, गर्मी के दौरान बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने नया एसी, कूलर और इंडक्शन जैसे उपकरण तो इस्तेमाल किए, लेकिन अपने बिजली कनेक्शन का लोड नहीं बढ़वाया। विभाग ने इस बार जून के बिल में ऐसे उपभोक्ताओं का लोड स्वत: संशोधित कर नए टैरिफ के अनुसार बि...