प्रयागराज, अक्टूबर 30 -- Prayagraj News: नंदन कानन एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से शुक्रवार को दिल्ली-हावड़ा अप लाइन तीन घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान गरीब रथ समेत 11 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनें रास्तें में खड़ी हो गईं। कानपुर से दूसरा इंजन पहुंचने के बाद दोपहर 1:15 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। नंदन कानन सुबह 9:45 बजे फतेहपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। मलवां-कंसपुर गुगौली के बीच इंजन में तकनीकी खराबी आ गई और ट्रेन अप लाइन पर खड़ी हो गई। सुबह 10:25 बजे टीएलसी प्रयागराज को सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: नंदनकानन एक्सप्रेस का इंजन फेल.... हावड़ा-दिल्ली रेलमार्ग पर तीन घंटे ठप रहा संचालन, 11 ट्रेनें प्रभावित इस दौरान रास्ता बाधित होने से गरीब रथ, चौरीचौरा एक्सप्रे...