प्रयागराज, अगस्त 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज। श्री कटरा रामलीला कमेटी की ओर से इस वर्ष श्रीकृष्णजन्माष्टमी के अवसर पर छह दिवसीय कृष्णलीला का मंचन करने की योजना बनाई गई है। जिसमें कमेटी के राम वाटिका स्थित परिसर में ध्वनि और प्रकाश के माध्यम से जनमानस को लीला देखने को मिलेगी। आयोजन चार सितंबर से शुरू होकर नौ सितंबर तक चलेगा। इसके लिए कलाकारों का भी चयन कर लिया गया है। राधा की भूमिका में श्रेया मिश्रा, देवकी की भूमिका अमीषा यादव, वासुदेव की भूमिका गौतम त्रिपाठी और विक्रम राय कंस की भूमिका मंच पर निभाएंगे। कमेटी के अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्त कक्कू भैया ने बताया कि समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...