Prayagraj News: धोबी पछाड़ और कलाजंग पर खूब मिली दाद
प्रयागराज, अगस्त 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। नागपंचमी पर श्री लोकनाथ व्यायामशाला समिति की ओर से दंगल का आयोजन किया गया। वाराणसी के सुनील आशीष, प्रतापगढ़ के लाल बहादुर, झूंसी के संकटमोचन फूलचंद, जौनपुर के अभिषेक दिवाकर और झूंसी अखाड़े के मुकेश पहलवान, अरविंद तिवारी, जंघा पहलवान व केसरी निखिल ने अखाड़े में दांवपेच दिखाए। खासतौर से धोबी पछाड़ लगाकर विरोधी को जब पहलवान जमीन पर पटकते दिखे तो वहां मौजूद हर किसी की जुबान से वाह-वाह निकला।कुश्ती में कलाजंग जैसे दांव की जोर आजमाइश भी खूब देखी गई। मुख्य अतिथि मेयर गणेश चंद्र केसरवानी ने विजयी पहलवानों को पुरस्कार प्रदान किया। इसके पहले समिति के मंत्री रामजी केसरवानी, रविंद्र पांडे व गोपाल कृष्ण मालवीय की अगुवाई में अखाड़े में हनुमानजी का पूजन-अर्चन कर उनकी आरती उतारी गई। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.