प्रयागराज, जुलाई 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। धूमनगंज क्षेत्र में गुरुवार की छह घंटे के अंतराल में अलग अलग जगह दो महिलाओं के फांसी लगाकर जान देने का मामला सामने आया। दोनों ही घटना में सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। फिलहाल, पुलिस पारिवारिक विवाद मानकर मामले की जांच कर रही है।

घटना का पहला विवरण झलवा में गुरुवार की शाम करीब चार बजे संतोष गुप्ता की विवाहिता बेटी 32 वर्षीय प्रियांशी ने कमरे के अंदर रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। थोड़ी देर बाद परिजनों को जानकारी हुई, तो खलबली मच गई। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि प्रियांशी की करीब तीन साल पहले कानपुर में शादी हुई थी। वह दो सप्ताह पहले ही मायके आई थी। अभी कोई संतान नहीं है। हालांकि आत्महत्या की वजह नहीं बता सके।

घटना का दूसरा विवर...