प्रयागराज, अगस्त 19 -- Prayagraj News: लगातार हो रही बारिश के कारण धूमनगंज क्षेत्र के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। एलआईयू ने डीएम को भेजी रिपोर्ट में लोगों के विरोध प्रदर्शन की आशंका जताते हुए सतर्कता के लिए कहा है। रिपोर्ट के अनुसार, धूमनगंज थाना क्षेत्र के इमामगंज के कुछ इलाकों में पीएसी गेट के सामने और पानी की टंकी के पास जलभराव है। आवागमन में परेशानी हो रही है और पानी घरों में पहुंचने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है।इस यह भी पढ़ें- Prayagraj News: शहरियों के बेहाल होने के बाद लगाए पंप, जल निकासी शुरू संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की जानकारी दी गई है। वीडियो में प्रधानमंत्री नरें...