Prayagraj News: धीरे-धीरे गंगा पथ की ओर बढ़ रहीं गंगा
प्रयागराज, जुलाई 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज। शहर की नई पहचान बन चुके गंगा पथ तक गंगा ने बढ़ना शुरू कर दिया है। नागवासुकि मंदिर के सामने गंगा ने पथ के बड़े हिस्से को अपनी आगोश में लेना शुरू कर दिया है। हालांकि गंगा में बढ़त फिलहाल बेहद धीमी है, जिससे कछारी इलाकों के लोगों को अभी कोई खतरा नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि गंगा-यमुना व इनकी सहायक नदियों के प्रवाह क्षेत्र में भारी बारिश होने पर ही कछारी क्षेत्र में प्रभाव दिखाई देगा। दूसरी ओर पिछले दिनों यमुना में हुई बढ़ोत्तरी से अरैल घाट पूरी तरह लबालब हो चुका है, जबकि संगम क्षेत्र में गंगा का पानी अभी बड़े हनुमान मंदिर से लगभग ढाई मीटर दूर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.