Prayagraj News: धान खरीद में गड़बड़ी मिली तो केंद्र प्रभारी पर होगी एफआईआर
प्रयागराज, नवम्बर 3 -- Prayagraj News: जिले में एक नवंबर से धान खरीद शुरू हो गई है। इस वर्ष छह क्रय एजेंसियों के 186 केंद्रों पर 2,80,000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मंगलवार को संगम सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने समीक्षा बैठक कर सभी केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम और डिप्टी आरएमओ को केंद्रों का निरीक्षण करने तथा उन्हें नियमित रूप से क्रियाशील रखने को कहा। केंद्रों पर पर्याप्त बोरे, नमी मापक यंत्र, पेयजल और किसानों के बैठने की व्यवस्था अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहे। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि किसानों को धान बेचने में परेशानी हुई तो संबंधित केंद्र प्रभारी के खिलाफ जांच के बाद एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: लक्ष्य के सापेक्ष केंद्रों पर हो धान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.