Prayagraj News: धर्म परिवर्तन के आरोप पर गांव में सतर्कता, जांच
प्रयागराज, अगस्त 18 -- Prayagraj News: यमुनापार के घूरपुर थाना क्षेत्र के काटी गांव में धर्म परिवर्तन का मामला प्रकाश में आया है। क्षेत्रीय निवासी ने इसकी शिकायत डीएम मनीष कुमार वर्मा से की। साथ ही क्षेत्र में धार्मिक माहौल के बारे में भी जानकारी दी है। जिसके बाद डीएम ने प्रकरण की जांच एडीएम प्रशासन उपमा पांडेय को दी है। साथ ही क्षेत्र में पुलिस को भी सतर्क किया गया है। 16 अगस्त को जारी एलआईयू रिपोर्ट के मुताबिक, गांव निवासी 50 वर्षीय राम सिंह पटेल पर पूर्व में अपना धर्म परिवर्तन कर दूसरा धर्म कबूल किए जाने की बात कही जा रही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि रविवार सुबह करीब 10 बजे उनके घर पर कुछ लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए बुलाए जाने की सूचना मिली थी। हालांकि, बाद में बाहरी लोगों की सुगबुगाहट होने पर राम सिंह पटेल ने पूजा करने की बात कही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.