प्रयागराज, अगस्त 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज। व्यापारी एकता समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नगर निगम की कार्रवाई और कथित धनउगाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों पर सैंपल के नाम पर अवैध धनवसूली का आरोप लगाया। प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री प्रमिल केसरवानी, जिला अध्यक्ष विकास अग्रहरि, नागर गुप्ता, बृजेश निषाद, अतुल खन्ना, वीरेंद्र पाल, मनीष गुप्ता, राहुल अग्रवाल, रानी केसरवानी, अनीता अग्रहरि, विजेंद्र गुप्ता, विपिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...