Prayagraj News: धनंजय शहर पश्चिम व्यापारी महासंघ के निर्विरोध अध्यक्ष
प्रयागराज, सितम्बर 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज। शहर पश्चिम व्यापारी महासंघ का चुनाव मंगलवार को हुआ। पार्षद कामिनी अनिल कुशवाहा और रामलोचन साहू को चुनाव अधिकारी रहे। अध्यक्ष पद पर धनंजय सिंह और राजीव कपूर ने नामांकन किया था। राजीव कपूर के नाम वापस लेने पर धनंजय सिंह निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। महामंत्री पद पर सुनील पप्पू केसरवानी और मंजीत कुशवाहा तथा कोषाध्यक्ष पद पर सोनू साहू निर्विरोध चुने गए। चुनाव में रामलोचन साहू, नरेन्द्र खेड़ा, राजीव कपूर, पप्पू कलश, दिलजीत सिंह, सुमन कपूर, अमित सिंह, अविचल द्विवेदी, अनिल कुशवाहा, मनोज यादव, विजय बहादुर, पिन्टू पटेल, सत्य प्रकाश, अंकुर रस्तोगी समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.