प्रयागराज, सितम्बर 18 -- Prayagraj News: प्रयागराज। कारोबार में घाटा होने के बाद जिले में करोड़ों रुपये की संपत्ति वर्षों से वीरान पड़ी है। कभी शहर की पहचान रहे करीब 15 सिनेमाघरों की जमीन और भवन लंबे समय से बंद हैं। खास बात यह है कि इन संपत्तियों का अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में उपयोग भी नहीं किया जा सकता। जिस कारोबार के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता था, उसी में दोबारा शुरुआत होने पर ही इनके ताले खुलने की संभावना है। शहर में बंद पड़े सिनेमाघरों में लक्ष्मी टॉकीज, निरंजन, विश्वंभर, अजंता, काजल और रूपबानी समेत करीब 15 सिनेमाघर शामिल हैं। कभी इन जगहों पर फिल्मों के प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते थे, लेकिन समय के साथ कारोबार में बदलाव और लगातार नुकसान के कारण अधिकांश सिनेमाघर बंद हो गए। इसके बाद इनकी जमीन और भवन भी लंबे समय से उपय...