Prayagraj News: दो होटलों की अनुदान फाइल शासन को भेजने के निर्देश
प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- Prayagraj News: पर्यटन नीति-2022 के तहत होटल इकाइयों को अनुदान देने की प्रक्रिया तेज होगी। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को संगम सभागार में आवेदनों की समीक्षा करते हुए होटल रेडिसन और होटल शुभ विलास इन के प्रकरणों में आवश्यक जांच पूरी कर प्रस्ताव अविलंब शासन को भेजने के निर्देश दिए। वहीं, होटल स्काईहुड और होटल कंफर्ट इन के अभिलेखों की जांच जल्द पूरी कराकर आगामी बैठक में प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में पर्यटन नीति के तहत चार होटल इकाइयों की ओर से अनुदान के लिए प्रस्तुत आवेदनों की समीक्षा की गई। इस दौरान पर्यटन निदेशालय की ओर से गठित समिति के चार्टर्ड अकाउंटेंट ने संबंधित होटल इकाइयों को नीति के प्रावधानों के अनुसार अनुमन्य अनुदान की गणना और संस्तुति पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में एडीएम सिटी मंगलेश दूबे, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.