Prayagraj News: दो से चार नवंबर तक काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे शिक्षक
प्रयागराज, अक्टूबर 25 -- Prayagraj News: उच्च शिक्षा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज महाविद्यालयों के शिक्षक अब आंदोलन करेंगे। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) की रविवार को प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय में हुई कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसमें प्रदेश के करीब 17 विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में तय हुआ कि प्रदेश के 331 अनुदानित महाविद्यालयों के शिक्षक दो, तीन और चार नवंबर को अपने-अपने कॉलेजों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद पांच नवंबर को सभी महाविद्यालयों के शिक्षक जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे। मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन के अगले चरण की घोषणा की जाएगी। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.