Prayagraj News: दो मासूम बच्चों को छोड़कर महिला प्रेमी संग गायब
प्रयागराज, सितम्बर 28 -- Prayagraj News: पांडेश्वर नाथ धाम पड़िला में किराए के कमरे में रह रही महिला दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला के पति और उसके परिजन पांच दिन से थाने का चक्कर लगा रहे हैं। जौनपुर निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि पिछले बुधवार को उसकी पत्नी अचानक गायब हो गई। सोमवार पति और महिला के मायकेवाले फिर थाने पहुंचे। पति ने बताया कि मेरी पत्नी प्रेमी के साथ भाग गई है। बिना मां के बच्चे बिलख रहे हैं। पांच दिन से थाने का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.